पतंजलि योगसूत्र---चौथी बैठक।
. तप:स्वाध्यायेश्वरप्रणिधानानि क्रियायोग:।।१।। क्रियायोग एक प्रायोगिक, प्राथमिक योग है और वह संगठित हुआ है---सहज संयम (तप), स्वाध्याय और ईश्वर के प्रति समर्पण से। . समाधिभावनार्थ: क्लेशतनूकरणार्थश्च।।२।। . क्रियायोग का अभ्यास, क्लेश को घटा देता है और समाधि की ओर ले जाता है। . अविद्यास्मितारागद्वेषाभिनिवेशा: क्लेशा:।।३।। दुख उत्पन्न होने के कारण हैं: जागरूकता की कमी, अहंकार, मोह, घृणा, जीवन से चिपके रहना और मृत्यु-भय। . अविद्या क्षेत्रमुत्तरेषां प्रसुप्ततनुविच्छिन्नोदाराणाम्।।४।। चाहे वे प्रसुप्तता की, क्षीणता की, प्रत्यावर्तन की या फैलाव की अवस्थाओं में हो, दुख के दूसरे सभी कारण क्रियांवित होते हैं---जागरूकता के अभाव द्वारा ही। . . ये तीन चरण दुख घटाते हैं और तुम्हें समाधि की ओर ले जाते हैं, परम की ओर, जिसके बाद कोई चीज अस्तित्व नहीं रखती है। जब तुम परमात्मा के प्रति समर्पित होते हो, परमात्मा हो जाते हो; वही होती है समाधि। दुख उत्पन्न होने के कारण हैं: जागरूकता की कमी, अहंकार, मोह, घृणा, जीवन से चिपके रहना और मृत्यु-भय। वस्तुतः केवल अहंकार ही होता है कारण। आत्म...